मध्य प्रदेश के सागर में धरना स्थल पर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शहनाज बानो की मृत्यु के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में जहां इस घटना को लेकर भारी निराशा व्याप्त हो गई वहीं प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया है।
शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताये रैली के रूप में अवंती चौक पहुंची जहां उनके द्वारा मृतक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शहनाज बानो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा उसके पश्चात अवंती चौक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ मिनट का सांकेतिक रूप से चक्काजाम कर विरोध जाहिर किया गया।
बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन की प्रदेश महासचिव योगिता कावड़े ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मृत्यु के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त हो गया है। पूरा मध्यप्रदेश सागर जिले में चक्काजाम उग्र आंदोलन कर पुतला दहन किया जायेगा।