जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर लामता तहसील अंतर्गत सुप्रसिद्ध नरसिंह भगवान मंदिर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। लामता क्षेत्र में प्रसिद्ध नरसिंह भगवान मंदिर पर भव्य श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम 12 दिसंबर दिन मंगलवार से शुरू हुआ एवं समापन व पूर्णाहुति 19 दिसंबर दिन मंगलवार को होना है। कथा व्यास के रूप में वृधावन से पधारे पंडित केशव जी महाराज द्वारा कथा सुनाई जा रही है
कथा के सातवें दिन महराज जी ने जीवन में तीन चीजों को धारण करने के लिए कथा सुनाई ,महराज ने कहा कि प्रत्येक दशा में भगवान की कृपा का दर्शन करना, प्रारब्ध को अच्छी तरह से भोगना चाहिए। क्योंकि प्रारंभ ही किए गए कर्मों का फल होता है, हम जैसा कर्म करते हैं वैसा ही फल मिलता है और जिस तरह का कर्म करेंगे उसी तरह से भविष्य में उसका फल प्राप्त होगा उन्होंने कहा भगवान को प्रतिदिन प्रणाम करना जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए हितकर है भागवत शब्द इतना गूढ़ और रहस्यमयी शब्द है कि इसके उच्चारण मात्र से भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग का स्मरण हो जाता है। इस श्रीमद भागवत महापुराण में रोज सैकड़ो की संख्या में कथा सुनने के लिए श्रद्घालु उपस्थित होते हैं। साथ ही आस-पास के ग्रामीण भी इस महापुराण यज्ञ में शामिल होकर अपने आप को कृतार्थ कर रहे हैं।








































