साफ सफाई के साथ ही कचरा ट्रांसफर स्टेशन की व्यवस्था भी बेहतर हाेना चाहिए

0

नगर निगम इन दिनाें स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियाें में जुटा हुआ है। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ ही निगम का फाेकस कचरा ट्रांसफर स्टेशन की व्यवस्था सुधारने में भी है। इसके तहत नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने मंगलवार काे शहर के सभी ट्रांसफर स्टेशनाें की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाआें काे बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने कहा कि शहर के सभी कचरा ट्रांसफर स्टेशनों को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जाए। वार्डों से आने वाले कचरे को कंप्रेस कर समय से लैंडफिल साइट पर भेजा जाए एवं आवश्यक संसाधनों की मदद से उसका उचित प्रबंधन किया जाए। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सुबह के समय निगमायुक्त वर्मा ने मेला ग्राउंड के पीछे स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दाैरान वहां अधिकारियाें काे लैंडफिल साइड प्लांट पर कचरा सेग्रीकेट होकर पहुंचाने के लिए कहा गया है। जिससे कचरे का निष्पादन आसानी से किया जा सके।

सिसोदिया प्रदेशाध्यक्ष व हेमंत बने प्रदेश महामंत्रीः मप्र राज्य कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश इकाई हाल ही में संपन्न हुए। जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर स्थित गालव सभागार में निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएमएस व प्रदेश प्रभारी मप्र राज्य कर्मचारी संघ के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विश्वजीत सिंह सिसोदिया को प्रदेश अध्यक्ष, हेमंत श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री, बादाम सिंह यादव, साधना गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल एडविन को प्रदेश कोषाध्यक्ष व अनिल भार्गव को प्रदेश संगठन सचिव व अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा, एमएल पटसारिया तथा सभी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व स्थानीय कार्यकर्ता जगमोहन शर्मा, मनोज सोनी, राजेंद्र सिंह, मो.सादिक आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here