सामंथा को फिल्म शाकुंतलम के लिए लेनी पड़ी ग्रेस ट्रनिंग:पेट डॉग के साथ शेयर किया वीडियो, बोलीं- मेरी तरह इसे भी ट्रेनिंग की जरूरत है

0

सामंथा जल्द ही फिल्म शाकुंतलम में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए सामंथा ने बताया कि उनके लिए शकुंतला का किरदार निभाना कितना ज्यादा मुश्किल था। दरअसल, 8 जनवरी को सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और शाकुंतलम की ट्रेनिंग के दौरान की फोटो शेयर की। वीडियो में सामंथा का पालतू डॉग साशा लेटी हुई नजर आ रही है और वो उससे बातें कर रहीं हैं। सामंथा अपनी पेट से कहती हैं कि मुझे लगता है तुम्हें भी पॉश्चर और ग्रेस की ट्रेनिंग लेने की जरूरत है, जैसे मैंने शाकुंतलम के लिए ली है।

शाकुंतलम के लिए सामंथा को लेनी पड़ी ट्रेनिंग
पोस्ट शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा- शाकुंतलम का सबसे कठिन हिस्सा- चलते, बात करते, दौड़ते। यहां तक कि रोते हुए भी ग्रेस बना कर रखना। ये ग्रेस मेरी चीज नहीं है, इसके लिए ट्रेनिंग सेशन लेना पड़ा। साशा को साथ ले जाना चाहिए था।। जाहिर है इसमें ताजुब की बात नहीं, जैसी मां वैसी बेटी।’

सामंथा के जिम ट्रेनर जुनैद ने शेयर की तस्वीर
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मायोसाइटिस बीमारी से रिकवर हो रहीं हैं। उनकी हेल्थ के लिए यह एक मुश्किल समय है, हालांकि इस रिकवरी के दौरान भी सामंथा अपनी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगी हुई हैं। इसी बीच 8 जनवरी को सामंथा के फिटनेस ट्रेनर जुनैद शेख ने इंस्टाग्राम पर मजाकिया फोटो शेयर करते हुए उनके वर्क आउट डे का किस्सा शेयर किया। सामंथा ने भी स्टोरी को रि-पोस्ट करते हुए जवाब दिया कि उनका वर्कआउट डे कमजोर लेकिन मजबूत था।

आज का दिन अच्छा था, कमजोर लेकिन मजबूत- सामंथा
जुनैद शेख ने द फैमिली मैन सीजन 2 में अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा- ‘जब मैं कहता हूं कि सामंथा आज वर्कआउट से आराम का दिन है सैम।’ इस पर सैम का रिएक्शन- बहुत हुआ, बहुत हुआ।’
जुनैद की स्टोरी पर रिएक्टर करते हुए सामंथा ने लिखा- आज का दिन अच्छा था। कमजोर लेकिन मजबूत।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here