सावन के अंतिम गुरूवार को प्रसाद का वितरण

0

 भगवान शंकर के पावन, सावन मास में हर तरह भक्ति का रस देखने को मिला। जहां पूरे सावन शिवभक्त, कांवड़ में पवित्र जल लेकर, शिवधाम पहुंचकर, भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं भक्तों ने अपनी श्रद्धा अनुसार, भक्ति की। नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 सांईनगर में पूरे सावन मास के प्रत्येक गुरूवार को सांई पूजन के साथ ही सांई भक्तों द्वारा प्रसाद और महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसी कड़ी में सावन के अंतिम गुरूवार 11 अगस्त को सांईनगर में भगवान श्री सांई का पूजन, कर महाप्रसाद का वितरण किया गया।
प्रत्येक गुरूवार को किया गया प्रसाद का वितरण – गज्जु रावते
आयोजित कार्यक्रम को लेकर की गईं चर्चा के दौरान सांईभक्त गज्जु रावते ने बताया कि सावन मास के प्रत्येक गुरूवार को सांई पूजन के साथ ही सांईभक्तों को प्रसाद और महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सांईभक्तों ने सावन के अंतिम गुरूवार को सांई पूजन और महाप्रसाद वितरण में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here