सिंगर अफसाना खान को मिला बिग बॉस से ऑफर, तितलियां गीत के कारण आई थी सुर्खियों में

0

Bigg Boss OTT के बाद अब जल्दी ही Bigg Boss-15 भी टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है और इस शो में इस बार ‘तितलियां’ गीत के कारण मशहूर हुई गायिका अफसाना खान की भी एंट्री हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक इस शो में हिस्सा लेने के वाले कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर चर्चा हो रही है और खबर है कि पंजाबी सिंगर अफसाना खान को भी बिग बॉस-15 में एंट्री का ऑफर मिला है। अफसाना खान ‘तितलियां’ गाने से सुर्खियों में रही थी। गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 13’ की प्रतियोगी रहीं पंजाबी कलाकार शहनाज गिल को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। इसे देखते हुए ‘बिग बॉस’ के निर्माता एक बार फिर पंजाबी चेहरे को ही एंट्री देने पर विचार कर रहे थे, इसलिए उन्होंने अफसाना खान को मौका दिया है। बिग बॉस के निर्माता बीते कुछ सालों से पंजाबी सितारों की लोकप्रियता भुनाने की कोशिश में लगे हैं। शहनाज गिल, हिमांशी खुराना, सारा गुरपाल, मिलिंद गाबा जैसे सितारे ‘बिग बॉस’ में देखे गए हैं।

अफसाना खान ने ने खुद दी ये जानकारी

अफसाना खान ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर उनके फैन्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अफसाना खान भी बिग बॉस के घर आने के लिए अपने साथी साज के साथ मुंबई के लिए निकल भी चुकी है और खुद को इसके प्रति तैयार भी कर लिया है।

3 अक्टूबर से सोनी टीवी पर शुरू होगा ‘बिग बॉस 15’

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 15’ 3 अक्टूबर से सोनी टीवी पर शुरू होने जा रहा है। इस शो के पहले प्रतियोगी के रूप में ‘बिग बॉस OTT’ में नजर आए प्रतीक सहजपाल हैं और इसके बाद अब अफसाना खान का नाम सामने आया है। इस बार का बिग बॉस-15 जंगल बेस्ड है, इसलिए प्रतियोगियों को कम से कम सुविधाएं दी जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here