सिंधिया को पनौती बताया जयवर्धन सिंह ने

0

भोपाल में कांग्रेस ने नगरीय निकायों में जीते और हारे हुए प्रतिनिधियों का सम्मेलन संपन्न हुआ इस सम्मेलन में प्रदेश भर के निर्वाचित और नगरी निकाय के चुनाव लड़ने वाले हारने वाले प्रत्याशी भी आए थे। इस सम्मेलन में कांग्रेस के विधायक जयवर्धन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, कि 57 साल बाद हमारी पनौती भाजपा में चली गई है। उस पनौती के चले जाने के बाद 57 साल बाद ग्वालियर में कांग्रेस का मेयर बना।
जयवर्धन सिंह ने यह कहकर सीधे-सीधे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार के ऊपर निशाना साधा। सिंधिया को पनौती बताते हुए उन्होंने भाजपा के ऊपर भी कटाक्ष कर दिया।
जयवर्धन सिंह ने कहा 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 2018 से बेहतर प्रदर्शन कर सभी सीटें जीतेंगे। यह भरोसा उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ओर प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल को दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here