सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंघ जी महाराज का मनाया गया 355 वा प्रकाश पर्व !

0

सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंघ जी महाराज का 355 वा प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में श्री गुरुद्वारा सिंघ सभा बालाघाट द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आपको बताये कि प्रकाश पर्व के अवसर पर कार्यक्रम 5 जनवरी से प्रारंभ हो गए थे, वही रविवार को सुबह 8 बजे से ही कार्यक्रम प्रारंभ हो गए।

सुबह 8 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी की संपूर्णता की गई तथा सुबह 10 बजे से दोपहर तक साध संगत द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। यहां अमृतसर से पहुंचे रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन, शबद ज्ञान कर संगत को निहाल किया गया। साथ ही गुरुद्वारा में लंगर की अटूट सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने महाप्रसाद के रूप में लंगर ग्रहण किया।

इसके संबंध में चर्चा करने पर श्री गुरुद्वारा सिंघ सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि आज उस महान शख्सियत का प्रकाश पर्व है जिन्होंने धर्म की रक्षा की खातिर अपने पूरे परिवार को न्योच्छावर किया था। उनका जन्म दिवस बालाघाट की समस्त साध संगत द्वारा मिलजुल कर मनाया गया। प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह से शाम तक गुरुद्वारा में विविध कार्यक्रम किए गए, वहीं रात्रि में कार्यक्रम शानोशौकत के साथ किया जाएगा। रात्रि 12 बजे हमारे गुरु का जन्म हुआ था इसलिए रात्रि में शब्द ज्ञान होगा तथा रात के ठीक 12 बजे गुरु ग्रंथ के ऊपर फूलों की वर्षा कर गुरु का जन्म दिवस मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here