पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली को लेकर दिए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के सामने सीएम चन्नी ने कहा कि प्रियंका पंजाब की बहू है। सारे पंजाबी एक हो जाओ। हम यूपी, बिहार और दिल्ली के भैया जो पंजाब में राज करना चाहत हैं, उन्हें घुसने नहीं देंगे। इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। चरणजीत के बयान पर बीजेपी, आप, बसपा और जदयू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
अरविंद केजरीवाल ने बताया शर्मनाक
आम आदमी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी के बयान की आलोचना की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सीएम की टिप्पणी को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि हम किसी भी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों की निंदा करते हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि चन्नी ने पहले उनकी त्वचा के रंग को लेकर ताना मारते हुए काला कहा था।
तेजस्वी सूर्या ने साधा निशाना
भाजपा के नेता तेजस्वी सूर्या ने ट्विटर पर चरणजीत सिंह चन्नी का वीडियो शेयर किया। वह प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा जी उत्तर प्रदेश में आ कर अपने को यूपी की बेटी बताती है। पंजाब में उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों के अपमान पर ताली बजाती है। ये ही इनका दोहरा चरित्र और चेहरा भी।
कांग्रेस को सबक सिखाएं
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में यूपी व बिहार के लोगों का जो अपमान किया। वह शर्मनाक है। दोनों प्रदेशों के लोग कांग्रेस को चुनाव में सबक सिखाएं। बिहार के लोग भी इसका जरूर उचित संज्ञान लें।
बिहार के लोगों ने मेहनत से जगई बनाई
बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने कहा कि हम उनके बयान की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी इस पर ताली भी बजा रही हैं। बिहार के लोग जहां भी गए हैं। उन्होंने मेहनत से अपनी जगह बनाई है। उस राज्य के विकास में योगदान किया है।