सीएम शिवराज ने दशहरे का शासकीय अवकाश 26 अक्टूबर को घोषित करने का किया ऐलान

0

भोपाल: मध्यप्रदेश उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने 26 अक्टूबर को दशहरे को शासकीय अवकाश घोषित करने का ऐलान किया है।सीएम शिवराज ने बयान जारी करते हुए कहा है कि 25 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। 26 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश तय किया गया है, ताकी अधिकारी-कर्मचारी अपने गांव जाकर त्यौहार मना सके। वही मुख्यमंत्री ने ने प्रदेशवासियों को महाष्टमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं और मध्यप्रदेश व देश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना देवी माँ से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here