सीधी, सिहावल, चुरहट और धौहनी में आज प्रियंका गांधी की सभाएं

0

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी पहुंच रही हैं। जहां वह कांग्रेस के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। करीब एक घंटे रहने के बाद वह यहां से रवाना हो जाएंगी। जिसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। बता दें सीधी में कांग्रेस की पहली स्टार प्रचारक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रही है। कमलेश्वर पटेल ने बताया कि प्रियंका गांधी बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी बाइपास में पहुंचेंगी। जहां वह आमजन को संबोधित करेंगी। यह सीधी,सिहावल,चुरहट और धौहनी के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here