सीसीटीवी कैमरा ने दुर्घटना को किया कैद

0

भरवेली रोड़ आँवलाझरी में मोटरसाइकिल खड़ी कार से नहीं टकराई ।बेलगाम कार ने मोटरसाइकिल को ठोस मारी थी। कार की जबरदस्त होकर से मोटरसाइकिल सवार युवक राजू उर्फ संतोष पिता प्रीतम लाल यादव 23 वर्ष ओदा थाना भरवेली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटनास्थल के पास ही स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे इन्हें इस दुर्घटना को कैद किया है।

18 फरवरी को 4:00 बजे करीब यह सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब यह युवक मोटरसाइकिल में अपने गांव से ससुराल बालाघाट जा रहा था इसी दौरान बालाघाट की ओर से तेज रफ्तार से आ रही आल्टो 800 कार सीजी04एचएम3322 मोटरसाइकिल सवार इस युवक को चपेट में ले लिया। कार की जबरदस्त ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक उछल कर नीचे गिरा और अन्य जगह चोट लगने से यह युवक गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गया था। जिसे तुरंत ही जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया हालांकि यह युवक बेहोश होने से उसके परिजनों का तुरंत में पता नहीं चल पाया था वही कार चालक आशीष नाम की इस व्यक्ति ने एक वीडियो वायरल किया था कि यह युवक मोटरसाइकिल लहराते हुए चला रहा था और उसने कार खड़ी कर दी थी मोटरसाइकिल सवार युवक ने खड़ी कार को ठोस मार दिया। जबकि कार ही तेज रफ्तार से बालाघाट की ओर से आ रही थी और बेलगाम कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक राजू उर्फ संतोष पिता प्रीतम लाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। भरवेली पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। हाल ही में घटनास्थल के पास स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान मैं लगे सीसीटीवी ने इस दुर्घटना को कैद किया और स्पष्ट किया कि यह बेलगाम कार रॉन्ग साइड से बैहर की ओर जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here