मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रारंभ होने के पश्चात प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों की नेतृत्व कौशल क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से शालानायक,उपशालानायक कक्षानायक,उपकक्षा नायक,सदननायक आदि पदों का निर्वाचन पद्धति से चयन किया गया। सी.एम.राइज़ शास.वीरांगना रानी दुर्गावती उच्च. माध्य. विद्यालय बालाघाट में 06 जुलाई 2024 को बाल कैबिनेट के गठन हेतु लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत अध्ययनरत इच्छुक विद्यार्थियों के मध्य निर्वाचन कार्य संपन्न किया गया । बाल केबिनेट के गठन पश्चात आज दि.03 अगस्त 2024 को शपथ ग्रहन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मान. श्री सोहन वैद्य-ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर बालाघाट एवं मान.श्री उमेश बाघरेचा निर्देशक- पदमेश सिटी केबल बालाघाट उपस्थित रहें । शपथ ग्रहन समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथियों का संस्था प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले- सी.एम.राइज़ शास.वीरांगना रानी दुर्गावती उच्च. माध्य. विद्यालय बालाघाट ने पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया । इसके पश्चात संस्था प्राचार्य ने बाल केबिनेट के सभी छात्र नेताओं को अपने पद व दायित्वों का निर्वहन करने हेतु बारी-बारी से हिन्दी,संस्कृत व अंग्रेजी भाषा में शपथ दिलाई । प्रातः पाली में 10:30 बजे 11:50 बजे तक कक्षा नवमी एवं दसवीं के निर्वाचित छात्र नेताओं को प्राचार्य के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में शपथ दिलाई गई । तत्पश्चात कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्र नेताओं के लिए दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक बाल कैबिनेट के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । इस मिडिल स्कूल के 36 स्कूल के 56 व हायर सेकेंडरी के 72 छात्र नेताओं को शपथ दिलाई गई। प्राचार्य द्वारा जानकारी दी गई कि विद्यालय के छात्र नेताओं में शपथ के माध्यम से अपने दायित्वों-कर्तव्यों का भलि-भांति निर्वहन किया जा सके इसलिए बाल कैबिनेट के प्रत्येक सदस्य को शपथ दिलाई गई है । कार्यक्रम में उपस्थित माननीय श्री सोहन वैद्य ने आशीर्वचन स्वरूप छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक हमने टी.वी. में शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण कार्यक्रम देखा था किंतु आज हम वास्तविक शपथ ग्रहण समारोह देख रहे हैं, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्रिमंडल की तरह प्रतीत हो रहा है । जीवन में नेतृत्व क्षमता की विशेष प्रधानता बताते हुए तीनों भाषाओं में शपथ ग्रहन की सराहना की । इसी प्रकार मान.श्री उमेश बागरेचा जी ने विद्यार्थियों व छात्र नेताओं को आशीर्वचन स्वरूप संबोधित करते हुए कहा कि, बच्चे भगवान का रूप होते हैं और उनके बीच में उपस्थित होना मेरा सौभाग्य है । आज का शपथ ग्रहण समारोह ठीक वैसा ही प्रतित हो रहा हैं जैसा केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री लेते हैं । मंत्रियों के द्वारा जिस प्रकार शपथ का पालन करते हैं ठीक वैसे ही छात्र नेताओं को अमल करने की हिदायत दी । छात्रों में नैतिक शिक्षा, आदर्श शिक्षा का होना अनिवार्य है अतः अनुशासन में रहकर ही यह संभव हो सकता हैं। प्राचार्य डॉ.युवराज राहंगडाले सी.एम.राइज़ विद्यालय बालाघाट के मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए समस्त छात्र नेताओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । शपथ ग्रहन समारोह में प्राचार्य व उपप्राचार्य साजिद मोहिस के साथ प्रधानापाठक (माध्य. विभाग) श्री पी.एल.उके ने छात्र नेताओं को शपथ दिलाई । इस प्रकार आज के शपथ ग्रहन समारोह के समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही ।










































