नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन चोरियों की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब धीरे-धीरे पुलिस का खौफ समाप्त होते दिखाई दे रहा है तभी तो अब रात की जगह दिन में भी चोरी की वारदातों को चोर अंजाम दे रहे है जिन्हे पुलिस प्रशासन का कोई डर नही है। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत पनबिहरी निवासी वार्ड ८ निवासी दधीबल दीनेकर के सूने मकान में शनिवार को दोपहर ३ बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। जिसके बाद पड़ोसियों ने जब मकान के समीप जाकर देखे तो दरवाजा खुला हुआ दिखाई दिया जिसकी तत्काल सूचना पुलिस व मकान मालिक को दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक दधीबल दीनेकर ३० नवंबर को अपनी पत्नि के साथ कनकी रिस्तेदारी में शादी कार्यक्रम में गये है एवं वापस नही आये है एवं ३ दिसंबर को दोपहर ३ बजे के आसपास दधीबल के पड़ोसी जब उनके मकान के समीप जाकर देखा तो मकान का दरवाजा खुला एवं ताला टूटा हुआ दिखाई दिया जिससे उन्हे संदेह हुआ कि मकान मेें दोपहर २ से ३ बजे के बीच में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पड़ोसियों ने मकान मालिक व पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणजनों की उपस्थिति में मकान के अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर रखी पेटी खुला हुआ दिखाई दिया एवं सामान अस्त व्यस्त पड़े हुए थे जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात चोरों ने मकान में रखे लाखों रूपये के जेवरात व नगद राशि चोरी कर फरार हो गये होगे परन्तु कितनी की चोरी हुई है वहां मकान मालिक के आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
दर्जनों चोरी के बाद भी पुलिस के हाथ सिर्फ निराशा
आपको बता दे कि लालबर्रा मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में गत माह से दर्जनों चोरियां हो चुकी है परन्तु पुलिस ने अब तक एक भी चोरी का खुलासा नही कर पाई है यानि पुलिस प्रशासन के हाथ में सिर्फ निराशा ही आई है। क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों के बाद भी एक भी चोरी का सुराग नही लगा पाना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाी पर सवाल उठने लगे है और लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन का काम होता है कि लोगों की सुरक्षा करें, अपराध मुक्त क्षेत्र बनाये परन्तु लालबर्रा क्षेत्र में इस तरह का कोई माहौल नजर नही आ रहा है जिसके कारण चोरों के हौंसले बुलंद हैं और पहले रात्रि के समय चोरी करते थे परन्तु अब तो दिनदहाड़े लोगों के घरों के ताले तोड़कर चोरी के वारदातों को अंंजाम दे रहे है जिससे आमजन दहशत में जी रहे है। वहीं जिला पंचायत सदस्य डुलेन्द्र ठाकरे बघोली निवासी भेदलाल खरोले के अंतिम संस्कार कार्यक्रम से वापस हो रहे थे जिन्हे पनबिहरी निवासी दधीबल के सूने मकान में चोरी होने की जानकारी लगने पर वे भी घटना स्थल पहुंचे और पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। वहीं दिनदहाड़े चोरी की वारदात घटित होने पर श्री ठाकरे ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कार्य करना चाहिए परन्तु थाने से लगी पंचायत में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर अज्ञात चोर फरार हो गये जिससे ऐसा लग रहा है कि चोरों को पुलिस को डर नही है इसलिए पुलिस प्रशासन से मांग है कि अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार करते हुए क्षेत्र में हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करें।
दूरभाष पर चर्चा में थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि पनबिहरी निवासी दधीबल दिनेवार के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये है एवं मकान मालिक बाहर गये है उनके आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबध्द कर कार्यवाही की जायेगी।










































