सुबह से इंदौर शहर में छाए रहे बादल, पूर्वी क्षेत्र में दोपहर बाद जमकर बरसे

0

शनिवार सुबह शहर में बादल छाए रहे और उत्तर पूर्वी हवाएं अधिकतम 32 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह धुंध का असर रहा और न्यूनतम दृश्यता 2000 मीटर तक पहुंची। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था, वहीं एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर स्थित 24 घंटे में 2.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। दोपहर करीब सवा 12 बजे को विजय नगर क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हुआ।मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आज शहर में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। गौरतलब है कि शुक्रवार को शहर में दिनभर बादल छाए और शाम चार बजे बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर 2.25 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। दिन में पश्चिमी हवाएं अधिकतम 27 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here