बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने तेजी का नया रिकॉर्ड बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,641 जबकि निफ्टी 15,835 पॉइंट तक गया। मिडकैप इंडेक्स और स्मॉल कैप भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर गया है।
2020 में लॉकडाउन के निचले स्तर से सूचकांकों का अब तक का सफर
तारीख | सेंसेक्स | निफ्टी | निफ्टी स्मॉल कैप | निफ्टी मिड कैप |
11 जून 2021 | 52,641* | 15,835* | 9,789* | 27,474* |
10 जून 2021 | 52,300 | 15,737 | 9,698 | 27,268 |
9 जून 2021 | 51,941 | 15,635 | 9,544 | 26,847 |
8 जून 2021 | 52,275 | 15,740 | 9,674 | 27,042 |
7 जून 2021 | 52,322 | 15,751 | 9,622 | 26,881 |
23 मार्च 2020 | 25,981 | 7,610 | 3,372 | 10,990 |
*कारोबार के दौरान चारों इंडेक्स आज ऑल टाइम हाई पर गए थे। बाकी आंकड़े क्लोजिंग के हैं।
आज बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है। सेंसेक्स में लगभग 200 पॉइंट की मजबूती है जबकि निफ्टी 50 पॉइंट ऊपर है। कारोबार की शुरुआत में लगभग आधा पर्सेंट ऊपर रहे निफ्टी मिड कैप में लगभग 0.25% की तेजी है। स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग 0.50% की मजबूती है।
जानकारों के मुताबिक, शेयर बाजार में तेजी को पांच वजहों से सपोर्ट मिल रहा है।
1. कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।
2. कई राज्यों में कोविड के चलते लगाई गई पाबंदियों को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है।
3. शेयर बाजार में छोटे निवेशकों की संख्या बढ़ रही है।
4. इकोनॉमिक रिकवरी तेज रफ्तार से होने की उम्मीद बढ़ी है।
5. टीकाकरण की रफ्तार में तेजी आई है।
जून 2021 में सेंसेक्स के स्तर
तारीख | उच्चतम | निम्नतम |
1 जून | 52,228 | 51,808 |
2 जून | 51,913 | 51,450 |
3 जून | 52,273 | 51,942 |
4 जून | 52,389 | 51,952 |
7 जून | 52,378 | 52,054 |
8 जून | 52,432 | 52,135 |
9 जून | 52,446 | 51,717 |
10 जून | 52,346 | 51,957 |
11 जून | 52,641 | 52,388 |
निफ्टी के मेटल, IT, फार्मा, ऑटो और एनर्जी इंडेक्स में मजबूती है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में लगभग ढाई पर्सेंट का उछाल है। निफ्टी के मीडिया इंडेक्स में लगभग एक पर्सेंट की गिरावट है। रियल्टी, सरकारी बैंक, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सेक्टर के इंडेक्स में भी कमजोरी है।
निफ्टी को RIL, इन्फोसिस, TCS, टाटा स्टील और JSW स्टील में खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है। ICICI बैंक, L&T, एक्सिस बैंक, ITC और SBI में बिकवाली के चलते दबाव बन रहा है। सेंसेक्स को सपोर्ट देने वाले शेयर डॉ रेड्डीज, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, HCL टेक और TCS हैं। इस पर दबाव L&T, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट की वजह से बन रहा है।
शुक्रवार को हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजारों ने मजबूत शुरुआत दी। सेंसेक्स 177 पॉइंट ऊपर 52,477 पॉइंट पर खुला। निफ्टी ने 60 अंक की बढ़त के साथ पर 15,796 पॉइंट पर शुरुआत की। दो दिन से गिरावट का दबाव झेल रहे शेयर बाजार में गुरुवार को तेज उछाल आया। सेंसेक्स 0.68% के उछाल के साथ 52,300 पॉइंट पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.65% चढ़कर 15,738 अंक पर रहा था।
52 वीक हाई
एनएसई निफ्टी 500 के जिन शेयरों ने आज 52 वीक हाई लेवल छुआ है, उनमें ईक्लर्क्स, कोल इंडिया, पिरामल एंटरप्राइजेज, एम्फैसिस, ICICI सिक्योरिटीज, वर्धमान टेक्सटाइल, लक्स इंडस्ट्रीज, HUDCO, पावर ग्रिड और OIL इंडिया शामिल हैं।
वित्तीय परिणाम
आज इन कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजे आने वाले हैं: DLF, BHEL, सन टीवी, CG पावर, इडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, NSE, BEML, DFM फूड्स, कोचिन शिपयार्ड, हेरनबा इंडस्ट्रीज, इंडिया पावर कॉरपोरेशन, ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज।
कंपनी | मार्च 2021 | मार्च 2020 | दिसंबर 2020 | डिविडेंड |
हेरनबा इंडस्ट्रीज | 43.20 करोड़ | 26.30 करोड़ | 44.70 करोड़ | 0.70 रुपए |
डेक्कन सीमेंट | 22.10 करोड़ | -2.90 करोड़ | 33.10 करोड़ | 5.00 रुपए |
गोवा कार्बन | 6.60 करोड़ | -4.80 करोड़ | -1.30 करोड़ | |
पटेल इंजीनियरिंग | -141 करोड़ | -79.80 करोड़ | 36.50 करोड़ | |
भारत गीयर्स | 2.80 करोड़ | -2.20 करोड़ | 4.70 करोड़ | |
अक्षर केमिकल | 5.60 करोड़ | 5.90 करोड़ | 3.30 करोड़ | 3+3.50 रुपए |
ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज | 22.70 करोड़ | 16.40 करोड़ | 19.80 करोड़ | 7 रुपए |
गुरुवार को अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। नैस्डेक में 0.78% का उछाल आया था। S&P500 इंडेक्स 0.47% की तेजी के साथ बंद हुआ था। डाउ जोंस में 0.06% की मामूली बढ़त रही थी।
FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 10 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1,329.7 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर बेचे, उससे इतने ज्यादा के शेयर खरीदे थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 575.19 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
शेयर बाजार LIVE…
03:10 PM सुप्रीम कोर्ट ने लोन रिपेमेंट का मोरेटोरियम पीरियड 6 महीने बढ़ाने की जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि यह नीतिगत फैसला है और सरकार ही इस पर फैसला लेने में सक्षम है।
11.00 AM निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 1.30% की तेजी है।