वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम गर्रा के वारासिवनी मार्ग स्थित सोना चांदी की दुकान में सोमवार की रात में अज्ञात चोरों ने सोने चांदी की चोरी कर फरार हो गये।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना चांदी दुकान मालिक सुनील हनवत के मकान के सामने ही उनकी दुकान है जिसे सोमवार की रात 8 बजे उनके द्वारा बंद कर ताला लगाकर अपने घर चले गए थे।
मंगलवार की सुबह 5 बजे उठे और देखे तो दुकान का शटर सामने से उठा हुआ था जिस पर दुकान पर जाकर देखें तो फ्रंट कांच टूटा हुआ था और दुकान के अंदर जब झांक कर देखे तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
जिसकी सूचना सुनील हनवत के द्वारा तत्काल वारासिवनी पुलिस को दी गई।
जिस पर थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी के निर्देश पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और दुकान का निरीक्षण कर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर डॉग स्कार्ट और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के द्वारा भी जांच की गई।
पुलिस ने प्रार्थी सुनील हनवत की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवी की धारा 457 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है और आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।










































