सोने की वायदा कीमत में तेजी, चांदी ने भी दिखाए तेवर, जानिए आज के ताजा भाव

0

सोने एवं चांदी के वायदा भाव में सोमवार को भी तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह 11:07 बजे अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 146 रुपए की तेजी के साथ 47,071 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। इससे पहले अक्टूबर, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 46,925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 182 रुपए यानी 0.39 फीसद की तेजी के साथ 47,391 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। बीते सत्र में अक्टूबर अनुबंध वाले सोने की कीमत (Gold Rate) 47,209 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी का भाव

कॉमेक्स पर अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 6.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1,783.90 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह स्पॉट मार्केट में सोने की कीमत 3.57 डॉलर की तेजी के साथ 1,785.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी प्रकार ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेक्स पर सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 26.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.08 डॉलर यानी 0.31 फीसद की बढ़त के साथ 26.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here