जिला मुख्यालय ,ग्रामीण अंचलों सहित पूरे देश में सोमवार को,श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व धार्मिक मान्यता, उत्साह, धूम-धाम, और पूर्ण विधि विधान के साथ मनाया जाएगा।जिसकी तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के लिए हिन्दू धर्मालंबियों द्वारा घरों और मंदिरों की विशेष रूप से सजावट की गई है। वही नगर के विभिन्न मन्दिरो में आकर्षक विशेष रौशनी कर अनेक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए है।
वही जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हिन्दू धर्मावलंबियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है,जिसका एक नजारा रविवार को नगर के बाजार में देखने को मिला जहां सुबहा से देर शाम तक भक्त, भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा, सजावट के सामान, पूजन सामग्रियों सहित विभिन्न पकवानों के लिए सामान खरीदते नजर आए।
आपको बताए कि जिले भर में हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी बड़ी ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी।जहा घरो और मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर भगवान श्री कृष्ण की उपासना होंगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था।जिसे भक्तगण जन्माष्टमी के रूप में मनाते है जहां घर घर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर भक्तगणों द्वारा भजन कीर्तन सहित विशेष पूजा अर्चना कर दूसरे दिन कृष्ण प्रतिमाओ का विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया जाता है।