सोमवार को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

0

अप्रैल का महीना आज (रविवार) खत्म हो जाएगा। मई 2023 की शुरुआत सोमवार से हो रही है। महीने के पहले दिन कई शहरों में बैंकों का अवकाश रहेगा। 1 मई को मजदूर दिवस है। इसके अलावा महाराष्ट्र दिवस भी है। इस माह कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। लेबर डे के अलावा बुद्ध पूर्णिमा, रवींद्रनाथ टैगोर जयंती और कई प्रदेशों के स्टेट डे हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, 1 मई 2023 को मजदूर दिवस के मौके पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद , इंफाल, कोच्ची, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक अवकाश रहेगा।

5 मई को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

पांच मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बैंक हॉलिडे रहेगा। RBI के मुताबिक अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंकों में काम नहीं होगा।

इन तारीखों को होगा बैंक हॉलिडे

9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। 16 मई को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर गैंगटोक में बैंकों का अवकाश रहेगा। 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर शिमला में बैंद बंद होंगे। वहीं 13 मई को दूसरा और 27 मई को चौथा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा। वहीं 7, 14, 21 और 28 मई को रविवार होने के कारण बैंकों में काम नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here