सोमवार को विघार्थी तोडेंगे पीजी कालेज जिम का ताला?

0

जिले के अग्रणीय महाविद्यालय पीजी कॉलेज में वर्ष 2015 में हाईटेक जिम की शुरुवात की गई थी। उस समय जिम की शुरुवात करते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की कसीदे गढे थे।जहां जिम का उद्घाटन करने के बाद से लेकर अब तक किसी ने भी इस जिम पर ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई है। जिसके चलते वर्ष 2015 में उद्घाटन के बाद से ही यह जिम बंद है जिसे आज तक बच्चों के लिए नहीं खोला गया है। जिसपर अपना एतराज जताते हुए छात्र संगठन एनएसयूआई ने शनिवार को पीजी कॉलेज प्रबंधन से मुलाकात कर जल्द से जल्द कॉलेज में जिम सुविधा शुरू किए जाने की मांग की। जिन्होंने 9 वर्ष पूर्व शुरू हुए इस जिम का लाभ न मिलने और जिम में हमेशा ताला लगा होने पर अपनी आपत्ति जताते हुए जिम ओपन करने के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को 24 घंटे की मोहल्ला दी है जहां 24 घंटे बीतने के बाद भी जिम का ताला खोलकर जिम शुरू न करने पर एनएसयूआई के बैनर तले विद्यार्थियों द्वारा जिम के ताले को स्वयं तोड़कर जिम शुरू करने की चेतावनी दी गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here