सोयाबीन की आवक में कमी से तेल में मजबूती कायम

0

देशभर में सोयाबीन की आवक धीरे-धीरे घटने लगी है। एक दिन के अवकाश के बाद भी सोमवार को देशभर की मंडियों में 4 लाख बोरी सोयाबीन की आवक रही जिसमें मध्यप्रदेश में एक लाख 85 हजार बोरी की आवक दर्ज की गई। इधर, सोयाबीन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने से प्लांट अपनी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं जबकि प्लांट हर दामों पर सोयाबीन की खरीदी करने के लिए मजबूर है।

प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के दाम 6000 से लेकर 6400 और प्लांट खरीदी भाव 6450-6550 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गए। यहीं वजह है कि बाजार में सोयाबीन तेल की सप्लाई कम होने के साथ ही तेल की लागत ऊंची बैठने से सोया तेल के दामों में मंदी की स्थिति नहीं बना पा रही है। सोमवार को सोयाबनी तेल इंदौर नीचे में 1200 ऊपर में 1210 रुपये प्रति दस किलो बोला गया।

इस समय शादियों का सीजन चलने के कारण सोया तेल में मांग जोरदार बनी हुई है जबकि सप्लाई टाइट होने से दामों में फिलहाल मंदी नजर नहीं आ रही है। वहीं बड़े किसान सोयाबीन रोकने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। मूंगफली तेल में उठाव कमजोर रहने से भाव में आंशिक नरमी रही। दूसरी ओर साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने आगे खाद्य तेलों के दाम में नरमी की उम्मीद जताई है।

एसोसिएशन ने कहा कि जल्द ही तेल के दामों में 3 से 4 रुपये प्रति किलो की कमी आ सकती है। एसोसिएशन के अनुसार सोयाबीन की फसल 120 लाख टन देश में है। 80 लाख टन से अधिक मूंगफली की फसल है। इसके साथ ही 77.62 लाख हेक्टेयर में सरसों की फसल बोई गई है। बीते साल से 30 प्रतिशत अधिक सरसों की पैदावार की उम्मीद की जा रही है। खाद्य तेलों में वैश्विक रुझान भी मंदी वाला है। देश में यूं भी खाद्य तेलों की जरुरत 22 मिलियन टन से ज्यादा है। इसका 65 प्रतिशत आयात करना पड़ता है।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1310-1320, मुंबई मूंगफली तेल 1320, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1200 से 1210, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1155 से 1160, मुंबई सोया रिफाइंड 1210, मुंबई पाम तेल 1175, इंदौर पाम 1245-1248, राजकोट तेलिया 2050, गुजरात लूज 1275-1300, कपास्या तेल इंदौर 1160-1165 रुपये।

तिलहन : सरसों बेस्ट 7800-8000 सोयाबीन 6000-6500, रायड़ा 7850 से 8000 रुपये क्विंटल।

सोयाबीन डीओसी स्पॉट 56000 से 60000 रुपये टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 6550, महाकाली 6575, लक्ष्मी 6525, रामा 6500, सांवरिया 6500, खंडवा 6550, रुचि 6500, एमएस नीमच 6550, पचोर 6525, प्रकाश 6500 व सिवनी 6700 रुपये।

कपास्या खली: ( 60 किलो भरती) बिना टैक्स भाव : इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2835 रुपये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here