स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर पर रूपए चुराने का आरोप, मैनेजर ने दर्ज करवाया मामला

0

जोधपुर के कचहरी परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एक कर्मचारी पर बैंक की ही धनराशि चोरी करने का आरोप लगा है। इस मामले में बैंक मैनेजर की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। जोधपुर की उदय मंदिर थाना पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। चोरी करने वाला व्यक्ति एसबीआई की कचहरी ब्रांच में कैशियर है। उस पर सौ और दो सौ रूपयों की गड्डी चोरी किए जाने का अंदेशा जताते हुए मैनेजर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि एसबीआई कचहरी परिसर के मैनेजर उमेश कुमार मेहता यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बैंक की केश शाखा से नकदी का एसबीआई और दूसरी बैंकों को रूपए का लेन देन होता है। जिसका ऑन लाइन ट्रांजेक्शन भी होता है। इस शाखा में बैलेंस को क्लोजिंग के समय नकदी कम पाई गई जिसके बाद जांच की गई फिर भी हिसाब गड़बड़ पाया गया। इसके बाद बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तब इन फुटेज में बैंक का ही एक व्यक्ति रुपए अपने बैग में रखते नजर आया।आरोप है कि सौ रूपयों की 4 गड्डियां और दो सौ रूपए की एक गड्डी को पार किया है। पूरी घटना को सीसीटीवी फुटेज के जरिए देखने के बाद एसबीआई के शाखा मैनेजर उमेश कुमार मेहता की ओर से इस संबंध में संबंधित उदय मंदिर थाना में रिपोर्ट दी गई है।

सभी न्यायालयों में वर्चुअल होगी सुनवाई

राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट व अधीनस्थ समस्त न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई करने का फैसला लिया गया है । राजस्थान हाईकोर्ट फुल कोर्ट की बैठक सोमवार को मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांति की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर कई निर्णय लिए गए । बैठक में हाईकोर्ट सहित सभी अधीनस्थ अदालतों में वर्चुअल सुनवाई करने का निर्णय लिया गया । हाईकोर्ट में एक खण्डपीठ और तीन एकलपीठ ही सुनवाई करेगी । वहीं समस्त अधीनस्थ अदालतों में भी सिर्फ अर्जेट केसेज की सुनवाई होगी । सभी निचली अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी । बैठक में महाधिवक्ता एमएस सिंघवी , हाईकोर्ट बार अध्यक्ष भुवनेश शर्मा , महासचिव गिरीराज शर्मा , जयपुर बार अध्यक्ष अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here