मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा बालाघाट के पदाधिकारी शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उनके द्वारा अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा अपनी मांगों को इसके पूर्व में भी ज्ञापन के जरिए अवगत कराया जा चुका है। शासन द्वारा मांगों को पूरा नहीं किये जाने के चलते 1 अप्रैल को मूर्खता दिवस के अवसर पर यह ज्ञापन विभिन्न मांगों का सौंपा जा रहा है। मांगो में कोरोना काल के समय का
रुका हुआ डीए दिए जाने, महंगाई भत्ता नियमित कर्मचारी के बराबर जोड़े जाने, स्थाई कर्मियों को नियमित किये जाने, पेंशन की सुविधा देने सहित अन्य शामिल है।









































