हट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखला में सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जहां मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरने से मोटरसाइकिल चालक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल बुजुर्ग का नाम थाना किरनापुर ग्राम लवेरी निवासी 65 वर्षीय धनीराम पिता चुन्नीलाल बम्बूरे बताया गया है । जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लवेरी निवासी बुजुर्ग धनीराम खेती बाड़ी का काम करता है। जो किसी काम से मोटरसाइकिल में सवार होकर लवेरी से सीहोरा जा रहा था जब वह गोंदिया बालाघाट रोड स्थित ग्राम चिखला पहुंचा तो सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई ,जिससे वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दूरभाष पर दी और एंबुलेंस 108 की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की प्रारंभिक तौर पर हालत नाजुक बताई जा रही है।










































