स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 का शुभारंभ ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। दो दिवसीय इस कान्क्लेव में कल राष्ट्रपति देशभर के स्मार्ट शहरों को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
इंदौर में स्मार्ट सिटी कान्क्लेव के प्रदर्शनी हाल में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु के अलावा गुजरात के सूरत, झारखंड के रांची और चंडीगढ़ के स्मार्ट सीटी कंपनी के स्टाल लगे हैं। प्रदर्शनी स्थल के बाहर विकास शर्मा और हरिओम तिवारी तबला और बांसुरी पर प्रस्तुति दे रहे हैं।