स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के पीछे पीछे घूम रहे अफसर

0

स्‍वच्‍छता सर्वे करने दिल्ली से ग्वालियर दल बुधवार सुबह ही शहर के पन्द्रह वार्डों में जा पहुंचा। वार्डों में पहुंचकर सर्वे दल रहवासियों से कचरे के निष्पादन को लेकर सवाल-जवाब कर फीडबैक ले रहा हैं। जिस क्षेत्र में सर्वे टीम पहुंची उसकी सूचना जैसे ही निगम अफसरों को लगी वैसे ही अफसर टीम का पीछा कर पीछे-पीछे जा पहुंचे तो पता चला कि सर्वे टीम वार्ड निवासियों से फीडबैक लेकर दूसरे वार्ड में जा पहुंची। दिल्ली से ग्वालियर सर्वे करने पहुंची टीम आगामी चार दिनों तक शहर में रहकर स्वच्छता को लेकर जानकारी लेने के साथ सफाई व्यवस्था का अपडेट लेगी।

शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम सोमवार को ही शहर में सर्वे करने पहुंच चुकी है। बीते रोज सर्वे टीम ने शहर के पन्द्रह वार्डों में गोपनीय तरीके से पहुंचकर लोगों ने स्वच्छता को लेकर वार्ड के रहवासियों से सफाई व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया, वहीं दूसरी ओर वार्डों में मिली गंदगी के फोटो क्लिक किए। शहर में सर्वे टीम को देखते हुए नगर निगम के अफसर से लेकर वार्ड मॉनीटर तक आज सुबह से ही वार्डों में पहुंचकर गंदगी साफ कराते सभी 66 वार्डों में देखे गए। हालांकि नगरनिगम के कर्मचारियों व अफसरों को टीम नहीं मिल पाई। टीम एक जगह पर फीडबैक लेती और निकल जाती। तब नगरनिगम के अफसर मौके पर पहुंचते। ऐसे में नगरनिगम व टीम के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here