स्वास्थ्य विभाग की जिले वासियों से अपील,खांसी आए तो लोगों से बनाएं दूरी रहे सतर्क !

0

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे ने सर्दी खांसी के ऐसे मरीज जिनका कोरोना टेस्ट के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया है उनसे अपील की है कि जब तक टेस्ट की रिपोर्ट न आ जाए तब तक स्वयं को आइसोलेट रखें और परिवार के अन्य सदस्यों से दूरी बनाए रखें । इसी प्रकार जो व्यक्ति विदेश से जिले में आ रहे हैं उनसे भी अपील की गई है कि कि वह कम से कम 10 दिनों तक स्वयं को आइसोलेशन में रखें।

डा. पांडेय ने बताया कि अभी देखने में आ रहा है कि सर्दी खांसी के मरीज आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के बाद भी आइसोलेशन में नहीं रह रहे हैं और सामाजिक, धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

ऐसे मरीजों के कोरोना पाजेटिव आने पर उनकी कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री तलाशने में मुश्किल हो सकती है । अतः आरटीपीसीआर टेस्ट कराने वाले सर्दी खासी के मरीज अपनी रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन में रहें। इसी प्रकार जो लोग विदेश से आ रहे हैं वह तो तत्काल अपनी जांच करा ले रहे हैं और जांच में उनकी रिपोर्ट तत्काल में नेगेटिव आ जाती है।
लेकिन 6-7 दिनों के बाद कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने पर ऐसे मरीज की रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव आती है।

डा. पांडेय ने सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें। घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं, 2 गज की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और शादी विवाह एवं अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्य में जाने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here