स्व. श्री पं. नंदकिशोर शर्मा की स्मृति में तीन दिवसीय जिला स्तरीय ओपन व्हॉलीवाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0

नगर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में म.प्र. शासन के पूर्व गृह मंत्री स्व. श्री पंडित नंदकिशोर शर्मा जी की स्मृति में २४ दिसंबर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय ओपन व्हॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन के मुख्य आतिथ्य एवं वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति लालबर्रा पूर्व अध्यक्ष अनिल बब्बी शर्मा व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने म.प्र. शासन के पूर्व गृह मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष (म.प्र.ओलंपिक संघ) स्व. पंडित नन्दकिशोर शर्मा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात टास करवाकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय ओपन व्हॉलीवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन बालिका वर्ग में लालबर्रा व लालबर्रा एवं बालक वर्ग में लालबर्रा व लालबर्रा के मध्य शो मैच खेला गया जो जारी है। स्व. श्री पंडित नंदकिशोर शर्मा जी की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय ओपन व्हालीवाल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ११००० रूपये, द्वितीय पुरस्कार ७००० रूपये रखा गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि हमारे युवा साथियों ने जिस विश्वास व संकल्प के साथ में स्व. नंदकिशोर शर्मा बड़े भाऊ की ९८ वें जन्मजयंती के अवसर पर उनका प्रिय खेल लालबर्रा की पहचान बने व्हालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया है क्योंकि पूज्य स्व. शर्मा जी ने व्हालीवाल खेल के नाम से लालबर्रा को प्रदेश सहित हिन्दुस्तान में पहचान दिलवाई है एवं मुझे बहुत प्रसन्नता है कि २४ दिसंबर २०२४ को जन्मे एक लंबे आयु, एक राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में जिन्होने पूरा जीवन खिलाड़ी भावना के साथ में खेला और लोगों को सीखाया आज उनकी जन्मजयंती पर उन्हे स्मरण करता हूं और स्व. भाऊ की जन्म जयंती पर व्हॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले आयोजक समिति को बधाई देता हूं एवं खिलाड़ी भी अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व देश में टीम का नाम रौशन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here