इंदौर: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की हनीमून यात्रा ने ऐसा मोड लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 11 मई को शादी के बंधन में बंधने के बाद, यह जोड़ा पहले पहलगाम जम्मू-कश्मीर में हनीमून मनाने की योजना बना रहा था। लेकिन 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के कारण उन्हें अपना प्लान बदल लिया। इसके बाद उन्होंने शिलांग मेघालय जाने का फैसला किया। 23 मई से लापता होने के बाद, 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला। 4 जून को इंदौर में राजा रघुवंशी का अंतिम संस्कार किया गया।
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून पर जाने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने पहले कश्मीर की खूबसूरत वादियों में घूमने का फैसला किया था। उन्होंने अपने परिवार को भी इस बारे में बता दिया था। पर पहलगाम की घटना ने उनका मन बदल दिया, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजा और सोनम मेघालय जाने के लिए तैयार हुए।