हरभजन सिंह की पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म, क्रिकेटर ने पोस्ट शेयर कर बताया-मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं

0

क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। गीता बसरा ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी हरभजन सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर फैंस को दी है। इस नोट में हरभजन ने बेटे के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया है कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

ब्लेस्ड विद ए बेबी बॉय, शुकर ए तेरा मालका
हरभजन सिंह ने नोट में लिखा “हमारा हाथ थामने के लिए एक नया छोटा हाथ आ गया है। उसका प्यार भव्य और सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और स्वीट। हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारी लाइफ अब कंप्लीट हो गई है। एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। गीता और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।”

हरभजन ने आगे लिखा, “हम खुशी से अभिभूत हैं और अपने सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं।” इस नोट के कैप्शन में हरभजन ने लिखा, “ब्लेस्ड विद ए बेबी बॉय, शुकर ए तेरा मालका।” हरभजन के इस पोस्ट पर फैंस, बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स कमेंट कर कपल को बधाईयां दे रहे हैं।

Image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here