हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती 14 को

0

पदमेश न्यूज़/लालबर्रा। नगर मुख्यालय के सिवनी मार्ग मजार के समीप स्थित कॉम्प्लेक्स परिसर में शनिवार, 28 मार्च को ब्लॉक सेन (नाई) समाज की एक आवश्यक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सेन की अध्यक्षता में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई/जिसमें आगामी 14 अप्रैल को आराध्य संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।वही बैठक के दौरान समाज के उत्थान और जयंती महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि जयंती के पूर्व महाराज के मंदिर का रंग-रोगन कर उसे आकर्षक रूप दिया जायेगा एवं कार्यक्रम के दिन टेंट, लाइट, साउंड व बैठक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जायेगा/ साथ ही धार्मिक परंपरा के अनुसार प्रतिमा का जलाभिषेक, हवन-पूजन और उपस्थित स्वजातीय बंधुओं के लिए समिति द्वारा स्वल्पाहार एवं शीतल जल की व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर पर समाज के प्रति एकजुटता दिखाते हुए उपस्थित बंधुओं द्वारा आयोजन हेतु स्वैच्छिक दान राशि की घोषणा की गई और समिति ने 14 अप्रैल को जयंती के सम्मान में सभी स्वजातीय व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखकर सहयोग करने का आह्वान किया हैँ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here