सम्पूर्ण जिले में 8 मार्च से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोजाना ही विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहे हैं। जहां विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर महिलाओं का समाज में योगदान, उनकी उपलब्धि, उनके कार्य और उनके संघर्षों का वर्णन कर उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है।इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर के भटेरा चौकी रोड़ स्थित एक निजी होटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।दृढ़शक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान समाज संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली करीब 15 महिलाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। जहां समाज संगठन व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुष्पगुच्छ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तो वही आयोजित कार्यक्रम के दौरान रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में जनरल नॉलेज संबंधी प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन कर देर रात कार्यक्रम का समय पर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के उत्थान पर की गई चर्चा
अयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए,महिलाओं के आर्थिक,राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं के लिए उत्सव का दिन है।महिलाओं के सामाजिक प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र में दिए गए योगदान की सरहाना की गई, तो वही इस कार्यक्रम के दौरान सामाजिक प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया जहां कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई इसके बाद अतिथियों के स्वागत समारोह का आयोजन कर उद्बोधन कार्यक्रम कराए गए। जहां आयोजित कार्यक्रम अतिथियों ने समाज व संगठन में महिलाओं के योगदान, महिलाओं की उपलब्धि और महिलाओं के देश में दिए गए योगदान का बखान करते हुए सामाजिक राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं सहित संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तो वही हर किसी ने महिला संगठन को मजबूत बनाने, महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की बात कही।जहां बाद में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी वही विभिन्न खेल प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई