हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सदगुरू सत्य कबीर प्रकट महोत्सव

0

नगर मुख्यालय की पांढरवानी लालबर्रा के सामुदायिक भवन के पीछे निवासरत श्रीमती सरोज अवधिया के निवास में अवधिया समाज के द्वारा ६ जून को सदगुरू सत्य कबीर प्रकट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम अवधिया समाज लालबर्रा के पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम सदगुरू सत्य कबीर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात सद्भावना रैली निकाली गई। यह रैली नगर मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के बाद आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस सदगुरू सत्य कबीर प्रकट महोत्सव के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि अध्यात्म जगत में सदगुरू कबीर साहब का नाम सर्वोपरी है, सभी धर्म के लोग उन्हे बड़े आदर व सम्मान से देखते है, सदगुरू कबीर साहब केवल कबीर पंथ के ही आदि गुरू नहीं हैं। वे मानव मात्र के सदगुरु है, मानव धर्म के संस्थापक व उन्नायक हैं और उनके द्वारा बताये जो सत्य के मार्ग पर चलकर मानव जीवन को सफल बना सकते है इसलिए सभी को यही संदेश है कि सदगुरू सत्य कबीर के बताये मार्ग पर चलकर जीवन को बेहतर बनाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here