हाथरस गैंगरेप घटना पर सपा, बसपा, कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा, निर्भया की मां बोलीं-2012 जैसी स्थिति

0

नई दिल्ली : हाथरस में गैंगरेप का शिकार दलित लड़की की मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस, सपा, बसपा, आप और एआईएमआईएम ने कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी ने कहा कि यूपी में महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में दलितों पर हमले बढ़ते जा रहा हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायवाती ने पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

14 सितंबर की है घटना
गत 14 सितंबर को हाथरस में 20 साल की लड़की के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ बर्बरता की। लड़की अपने साथ हुए घटना की जानकारी किसी और को न बताए इसलिए उन्होंने कथित रूप से जीभ काट दी और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। गंभीर हालत में पीड़ित का कई दिनों तक अलीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज चला। पीड़िता की हालत में सुधार न होने पर उसे सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here