खंडवा: एक शादी समारोह में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब दुल्हन निशा के लाखों रुपए के गहने चोरी हो गए। ये गहने वह फेरों के समय पहनने वाली थी। घटना पदम नगर थाना क्षेत्र में हुई। शादी के बाद, परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। दुल्हन के चाचा सुनील आह्वाड ने अपनी भतीजी की शादी महाराष्ट्र के एक युवक से तय की थी। 16 अप्रैल की रात उमिया भवन में शादी का कार्यक्रम था। मेहमान आ रहे थे। इसी दौरान एक चोर ने गहने चुरा लिए। चोर की ये हरकत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोर ने गहने की चोरी कर ली
खंडवा स्थित दुबे कॉलोनी के रहने वाले सुनील आह्वाड ने छोटे भाई की इच्छा पूरी करने के लिए ये शादी तय की थी। सुनील ने थोड़ा-थोड़ा पैसा जोड़कर भतीजी की शादी धूमधाम से करने का सोचा था। 16 अप्रैल को उमिया भवन में शादी थी। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग वहां मौजूद थे। इसी का फायदा उठाकर एक चोर ने घटना को अंजाम दिया। इससे परिवार सदमे में है।










































