हादसों का रविवार: मुंंबई में सिलेंडर ब्लास्ट, अहमदाबाद में 20 दुकानें खाक, जानिए बेंगलुरू में क्या हुआ

0

रविवार की सुबह हादसों भरी रही। मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरू से अलग अलग हादसों की सूचना मिली। मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट में सोलह लोग जख्मी हो गए। वहीं गुजरात में अहमदाबाद में 20 दुकानों जलकर राख हो गईं। वहीं बेंगलुरू में एक सिनेमा हॉल के गार्ड की इसी बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। कहा जा रहा है कि गार्ड सिनेमा हॉल का पोस्टर बदल रहा था। हालांकि मालिक का कहना है कि पोस्टर बदलना उसका काम नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आगे की जांच की जा रही है। नीचे विस्तार से जानिए

मुंबई के लाल बाग इलाके में फटा सिलेंडर

रविवार सुबह मुंबई के लालबाग इलाके की एक इमारत में सिलेंडर ब्लास्ट होने से कम से कम 16 लोग घायल हो गए। यह घटना गणेश गली में साराभाई बिल्डिंग (G + 4) की दूसरी मंजिल पर सुबह 7.23 बजे हुई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि दो फायर टेंडर और दो टैंकर मौके पर मौजूद हैं। 12 लोगों को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार को ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया है। अब स्थिति काबू में है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा।अहमदाबाद के बापूनगर इलाके में श्याम शिखर कॉम्प्लेक्स में लगभग 20 दुकानों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारी राजेश भट्ट ने बताया कि जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि उनका करोड़ों का नुकसान हुआ है। बहरहाल, अच्छी बात यह रही कि किसी इन्सान की जान नहीं गई। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

आगरा में ट्रक से टकराई महोबा डिपो की बस, महिला की मौत, 22 यात्री घायल

आगरा: मध्यप्रदेश के छतरपुर से दिल्ली जा रही महोबा डिपो की रोडवेज बस आगरा में हादसे का शिकार हो गई। बस दक्षिणी बाइपास पर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा रविवार तड़के चार बजे हुआ। महोबा डिपो की रोडवेज बस ग्वालियर रोड से बस दक्षिणी बाइपास होकर दिल्ली जा रही थी। बस बाद गांव के पास पहुंचते ही सामने जा रहे ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर के बाद बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों और पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here