हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत से लेकर शिखर धवन तक, ये खिलाड़ी आगामी आईपीएल सीजन में कप्तानी करेंगे

0

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए 19 दिसंबर को नीलामी होगी। पहली बार ऑक्शन देश के बाहर दुबई में होनी जा रही है। आईपीएल 2024 में नए कप्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। फ्रेंचाइजों ने अपने कप्तानों की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में आइए जानते हैं सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में कौन सीएसके से लेकर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स- एमएस धोनी

सीएसके का नेतृत्व एक बार फिर एमएस धोनी करेंगे। 2008 से धोनी टीम के एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने चेन्नई को पिछले सीजन में पांचवां खिताब दिलाया। IPL में 5082 रन के साथ 138 कैच और 42 स्टंपिंग का रिकॉर्ड उनके खाते में है।

मुंबई इंडियंस- हार्दिक पंड्या

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या संभालेंगे। इससे पहले रोहित शर्मा 10 साल तक टीम के कप्तान रहे। रोहित ने पांच पर एमआई को चैंपियन बनाया। मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी। हार्दिक इस साल उपविजेता रहे गुजरा टाइटंस के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल में पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here