हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल:अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 10% टूटा, एक दिन पहले 23% बढ़ा था; 4000 करोड़ का लोन चुकाएगा ग्रुप

0

सुप्रीम कोर्ट हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। एडवोकेट विशाल तिवारी की दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। इसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटार्ड जज की निगरानी में एक समिति गठित करने की मांग की गई है। एडवोकेट ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामले की अर्जेंट लिस्टिंग की अपील की थी।

24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट में ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार यानी 3 फरवरी को अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1000 रुपए के करीब पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी आई।

अडाणी एंटरप्राइजेज करीब 10% टूटा, कल 23% चढ़ा था
उधर, भारतीय शेयर बाजार में सुबह से बिकवाली नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार की इस गिरावट का असर अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स पर भी दिख रहा है। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी एंटरप्राइजेज के शेयर में आज 10% की गिरावट है। कल अडाणी एंटरप्राइजेज में 23% की तेजी देखने को मिली थी।

समय से पहले 4,000 करोड़ रुपए का लोन चुकाएगा अडाणी ग्रुप
अडाणी ग्रुप अपना 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,000 करोड़ रुपए) का बैंक लोन समय से पहले चुकाने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप अगले महीने ऐसा कर सकता है। अडानी ग्रुप ने पिछले साल होलसिम लिमिटेड की सीमेंट एसेट्स खरीदने के लिए 4.5 अरब डॉलर का कर्ज लिया था।

ये कर्ज बारक्लेज पीएलसी, स्टैंटर्ड चार्टर्ड पीएलसी और डॉयचे बैंक सहित कई बैंकों से लिया था। इस कर्ज का एक हिस्सा 9 मार्च को चुकाना है। इसी कर्ज को अडाणी ग्रुप समय से पहले चुकाने की तैयारी कर रही है। अडाणी ग्रुप ने कहा कि इस लोन के हिस्से को रिफाइनेंस करने के लिए बैंकों से बातचीत की जा रही थी, लेकिन अब उसने लोन को चुकाने का फैसला किया है।

MSCI इंडेक्स रिव्यू करेगा, हाइड्रोजन पार्टनरशिप होल्ड पर
फ्रांस की टोटल एनर्जी ने अडाणी ग्रुप के साथ हाइड्रोजन पार्टनरशिप को फिलहाल होल्ड पर डाल दिया है। हिंडरबर्ग के तरफ से आरोप और ऑडिट की मांग के चलते प्रोजेक्ट को होल्ड पर डाला गया है। MSCI ने ग्रुप पर रिव्यू करने की बात कही है जो उसके लिए निगेटिव खबर है।

विल्मर का मुनाफा 16.5% बढ़ा
अडाणी विल्मर लिमिटेड ने बुधवार को अपने तीसरी तिमाही (Q3FY23) के रिजल्ट घोषित किए। कंपनी का मुनाफा 16.5% बढ़कर 246 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। एक साल पहले के इसी क्वार्टर में इसका मुनाफा 211 करोड़ रुपए था। ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के 14,370.92 करोड़ रुपए से 7% बढ़कर 15,438.05 करोड़ हो गया।

सेंसेक्स 378 अंक बढ़कर बंद हुआ था
शेयर बाजार में बुधवार 8 फरवरी को तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 378 अंकों की तेजी के साथ 60,664 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 17,872 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी रही और 5 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। NSE पर मेटल, फार्मा और आईटी में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here