हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या, अंतरिम प्रधानमंत्री ने की पुष्टि

0

नई दिल्ली:हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने हमला कर उनकी हत्या कर दी। देश के अंतरिम प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि मोइसे की पत्नी, प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे अस्पताल में भर्ती हैं।

जोसेफ ने इस ‘‘घृणित, अमानवीय एवं नृशंस हरकत” की निंदा की और कहा कि हैती की नेशनल पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने कैरेबियाई देश में स्थिति पर नियंत्रण बनाया हुआ है। मंगलवार देर रात यह हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता के संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई।

इससे पहले साल की शुरुआत में हैती में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे, मोइस की राष्ट्रपति पद की वैधता को लेकर हजारों की संख्या में लोग फरवरी महीने में सड़कों पर उतर आए थे।

फरवरी 2021 में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था

गौर हो कि कुछ महीने पहले ही हैती के राष्ट्रपति मोइसे ने आशंका जताई थी कि देश में कुछ लोग उनकी हत्या करने और उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश जुटे हैं। इस मामले में फरवरी 2021 में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था जो उनकी हत्या करने और उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश जुटे थे।

उन्होंने दावा किया कि यह साजिश नवंबर, 2020 में शुरू हुई। हालांकि उन्होंने इसका ब्योरा या सबूत नहीं सामने रखा उन्होंने बस इतना कहा कि गिरफ्तार लोगों में एक न्यायाधीश और एक पुलिस महानिरीक्षक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here