हैप्पी बर्थडे भाईजान:सलमान खान के बर्थडे बैश में पहुंचे बी-टाउन सेलेब्स, यूलिया वंतूर से लेकर संगीता बिजलानी तक, कई सेलेब्स आए नजर

0

27 दिसंबर को सलमान खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बीती रात भाईजान की बहन अर्पिता खान के घर पर मिड नाइट बर्थडे पार्टी रखी गई। जहां पर शाहरुख खान, यूलिया वंतूर, तब्बू, सोनाक्षी, कार्तिक आर्यन, जिनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, सुनील शेट्टी, अंगद बेदी और पूजा हेगड़े समेत कई फिल्मी सितारों ने पार्टी में शिरकत की। सोशल मीडिया पर हर तरफ भाईजान की बर्थडे नाइट की फोटोज और वीडियो बेहद सुर्खियों में हैं।

सलमान खान की ग्रेट एंट्री
अपनी बर्थडे पार्टी में सलमान ने हाई सिक्योरिटी के साथ ग्रैंड एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने पोज भी दिए। यूं तो भाईजान अपने जन्मदिन पनवेल फार्म हाउस पर मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी उनकी बहन अर्पिता खान के घर पर ऑर्गेनाइज किया गया है।

पार्टी की रौनक रहे शाहरुख खान
भाईजान की बर्थडे पार्टी की रौनक बादशाह खान रहे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमे शाहरुख कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो भाईजान को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऑल ब्लैक लुक में सलमान-शाहरुख दोनों ही बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

एक साथ पहुंचे सोहेल और अरबाज
सलमान के भाई अरबाज और सोहेल उनकी पार्टी में एक साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए। बीते दिनों खबरें थीं कि भाईजान अपनी अपकमिंग फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं, हालांकि इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई। पार्टी में पूजा भी स्पॉट हुईं, इस दौरान उन्होंने नीले डेनिम और व्हाइट टॉप कैरी किया था।

संगीता बिजलानी ने सलमान को लगाया गले
पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी संगीता बिजलानी ने भी शानदार एंट्री ली। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और सलमान ने उनका माथा चूम लिया। ब्लू शिमर आउटफिट में संगीता बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आईं। बता दें कि संगीता और सलमान दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं, हालांकि यह रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं सका। माना जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन सोमी अली से नजदीकियों के चलते यह रिश्ता टूट गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here