हड़ताल खत्म- शुक्रवार से बन सकेंगे लाइसेंस, होंगे फिटनेस कार्य

0

 परिवहन विभाग में दो दिन से जारी हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई। अब 9 अप्रैल से अधिकारी व कर्मचारी काम पर लौटेंगे। पूर्व तरह सभी कार्य हो सकेंगे। हड़ताल की वजह से लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कार्य प्रभावित हो गए थे। परिवहन कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा था।टीकमगढ़ में आरटीओ व सेवानिवृत उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हड़ताल पर जाने का अह्वान किया। पिछले दो दिन से अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर थे, जिससे कार्यालय में सन्नााटा पसरा हुआ था। अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे थे। गत दिवस मध्य प्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन के अध्यक्ष व महासचिव ने परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव से भोपाल में मुलाकात की थी। अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने निराकरण करने का आश्वासन दिया, लेकिन संघ ने बुधवार को हड़ताल नहीं टाली। गुरुवार को भी दिनभर हड़ताल चली, लेकिन पुन: आश्वासन मिलने पर अधिकारियों ने शाम को हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। आरटीओ एसपीएस चौहान का कहना है कि शुक्रवार से सभी काम पर लौट आएंगे।

पिछले दो दिन से परेशान: आरटीओ कर्मचारियों की हड़ताल से दो दिन से चल रही थी। ऐसे में कार्यालय में काम नहीं हो रहा था। हड़ताल से सबसे अधिक परेशानी लाइसेंस बनवाने व वाहनों से संबंधित काम कराने वालों को हो रही थी। जिन लोगों को हड़ताल के बारे में पता नहीं था वे शहर से दूर आरटीओ कार्यालय पहुंच जाते। लेकिन जब कार्यालय बंद मिलता तो वे परेशान हो जाते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here