३० वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़

0

लालबर्रा थानांतर्गत की ३० वर्षीय युवती के साथ ८ नवंबर को छेड़छाड़ करने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबर्रा थाना क्षेत्रांतर्गत की ३० वर्षीय युवती जो बचपन से स्पष्ट बोल नही सकती ईसारों से बातचीत करती है

८ नवंबर को अपने घर पर अकेली थी एवं परिवार के अन्य साथ खेत चले गये थे तभी आरोपी युवक ने युवती के घर के अंदर घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और युवती के चिल्लाने पर वह भाग गया।

पुलिस ने आगे बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो वे खेत से अपने घर पहुंचे और युवती ने घटित घटना की जानकारी ईसारों में अपने माता-पिता को बताई जिसके बाद युवती व उनके परिजन थाना पहुंचकर युवक जावेद खान के खिलाफ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी आमाटोला (ला.) निवासी जावेद पिता मो. इकबाल खान के खिलाफ भादवि. की धारा ४५४, ३५४, ३५४ (क) के तहत मामला पंजीबध्द कर, मामले की विवेचना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here