10 दिन की कश्मीर ट्रिप ने बदल दी जिंदगी, तमिलनाडु की सिंधु ने श्रीनगर में शुरू किया डोसा बिजनेस

0

नई दिल्ली: श्रीनगर के जवाहर नगर स्थित इडली एंड डोसा डिलाइट (Idli & Dosai Delight) रेस्तरां में हर शाम गरम-गरम डोसा और इडली की खुशबू महकती है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यहां स्थानीय कश्मीरी व्यंजनों के बजाय लोग 3000 किलोमीटर दूर तमिलनाडु के ऑथेंटिक स्वादों का लुत्फ उठाने आ रहे हैं।

इस रेस्टोरेंट की फाउंडर 27 वर्षीय सिंधु हैं, जो मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली हैं। द बेटर इंडिया के मुताबिक फरवरी 2021 में वह सिर्फ 10 से 11 दिनों की सोलो बैकपैकिंग ट्रिप पर कश्मीर आई थीं, लेकिन यहां के लोगों की मेहमाननवाजी और सुरक्षा के अहसास ने उनकी जिंदगी का रुख बदल दिया।

रेस्टोरेंट बिजनेस तक का सफर

सिंधु के पिता ट्रक ड्राइवर रहे हैं। उनका सपना था कि वे एक दिन कश्मीर जाएं, लेकिन साल 2018 में एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया। सिंधु जब खुद पहली बार कश्मीर आईं, तो उन्हें यहां के लोगों के आत्मीय व्यवहार ने बेहद प्रभावित किया।

उन्होंने कश्मीर यात्रा के वीडियो बनाए, जिन्हें दक्षिण भारत में काफी पसंद किया गया। साल 2022 में उन्होंने अपनी ट्रैवल कंपनी शुरू की, जो अब तक 1000 से अधिक तमिल और दक्षिण भारतीय परिवारों को कश्मीर घुमा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here