1 घंटे में तैयार होगा मकान- कीमत भी कम होगी

0

अमेरिका की कंपनी बाक्सेबल मात्र 1 घंटे में मकान तैयार कर देती है। दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क भी इसी कंपनी के बनाए हुए मकान में रहते हैं। 2017 में शुरू हुई इस कंपनी के निदेशक पाउलो ने लक्ष्य बनाया था,कि वह हर मिनट में एक घर का निर्माण करेंगे। निर्मित मकानों की संख्या के अनुसार अभी 1 घंटे के अंदर एक मकान निर्मित हो जाता है। जब ज्यादा मकान बनने लगेंगे, तो इस कंपनी का 1 मिनट में 1 घर बनाने का लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा।
अमेरिका में महंगाई अपने चरम पर है। अमेरिका में जिस घर की कीमत 2.62 लाख करोड़ होती थी। वैसा ही मकान इस कंपनी ने 43.50 लाख रुपए में 1 घंटे के अंदर तैयार कर दिया।
मकान में सभी सुविधाएं
कंपनी द्वारा तैयार मकान में फ्रिज सिंक़ ओवन, फुल साइज का किचन, माइक्रोवेव, और कैबिनेट, की जगह होती है।
बेहतरीन बाथरूम, जिसमें सिंक़,बड़े काउंटर, शीशे की स्लाइडिंग ग्लास,
लिविंग रूम 375 स्क्वायर फिट का होता है। 8 दरवाजे और खिड़कियां होती हैं। लकड़ी का फ्लोर होता है। मकान में भी एसी लगा हुआ होता है।
दुनिया में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है। उसके बाद इस तरह के मकान की डिमांड अमेरिका में बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। कंपनी के 40 लाख रुपए से लेकर 80 लाख रुपए तक के मकान तैयार कर तुरंत डिलीवर कर देती है। मध्यम वर्ग की आय वाले लोगों के व्हिच यह मकान काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here