- कोरोना टीकाकरण का दौर देश में जारी है। इस बीच आज सरकार ने अहम जानकारी दी है। 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि आगामी 1 मार्च से, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कॉम्बिडिटी के साथ 10,000 सरकार और 20,000 से अधिक निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। यह वैक्सीन सरकार के केंद्रों पर मुफ्त दी जाएगी।