10वीं के अंकों के आधार पर इस तरह तैयार हुआ 12वीं का रिजल्ट

0

भोपाल, MPBSE 12th Board Evaluation Criteria। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल(MP Board) आज दोपहर 12 बजे 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। 12वीं के 7 लाख 50 हजार विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर रिजल्ट एक फार्मूले के आधार पर तैयार किया है, जिसमें उनके 10वीं के सर्वश्रेष्ठ 5 विषयों के अंकों को आधार बनाया गया है। इसके लिए 10वीं के विषयों का 12वीं संकाय में आने वाले विषयों के अनुसार मूल्यांकन किया है। इस फार्मूले में विषयों को 6 श्रेणियों में बांटा गया है। खास बात यह है कि रिजल्ट में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी इस मूल्यांकन से संतुष्ठ नहीं होता है तो एमपी बोर्ड उसे अपने नंबर सुधारने के लिए परीक्षा देने का मौका भी देगा। 12वीं के लिए ये परीक्षा 1 से 25 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, इसके लिए 10 अगस्त से नामांकन शुरू होगा।

ऐसे हुआ 12वीं के रिजल्ट के लिए मूल्याकंन

– इसे तीन प्रमुख विषय और तीन भाषाओं के आधार पर तैयार किया गया है।

– अतिरिक्त संकाय या विषय के विद्यार्थियों को 10वीं के साथ प्रमुख संकाय के आधार पर विषय के अनुसार अंक दिए गए हैं।

– प्रमुख पांच विषयों के अलावा छठवें विषय के लिए तीसरी भाषा के अंक दिए गए हैं।

– ग्रेड सुधार में विद्यार्थियों को 10वीं से मैप किए गए ग्रुप के अंक के आधार पर अंक दिए गए हैं।

– 12वीं के रिजल्ट की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

छठवें विषय के लिए तीसरी भाषा के मिलेंगे अंक

एमपी बोर्ड ने प्रमुख पांच विषयों के आधार पर 10वीं में सबसे ज्यादा अंक वाले विषय के अलावा छठवें विषय की मैपिंग के लिए 10वीं की तीसरी भाषा के विषय के अंक जोड़े जाएंगे। इसका मतलब अगर किसी विद्यार्थी को 10वीं में सामाजि‍क विज्ञान के अंक प्रमुख पांच विषय के फार्मूले के आधार पर नहीं जोड़े गए हों तो ऐसे में 12वीं के रिजल्ट में इसे तीसरी भाषा के अंक के रूप में जोड़ा गया है।

इस तरह जोड़े गए प्रैक्टिकल के अंक

प्रैक्टिकल 100 अंकों में से मूल्यांकन के बाद 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर दिए गए हैं। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि अगर किसी विद्यार्थी को 70 प्रतिशत अंक मिलते हैं तो फिजिक्स की प्रैक्टिकल में 30 अंकों के 70 प्रतिशत यानी 21 अंक दिए जाएंगे इसके बचे 49 अंक सैद्धांतिक भाग में मिलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here