एक टीचर ने 100 से ज्यादा बच्चों को फेसबुक पर संदेश कर बच्चों से न्यूड फोटो मांगे। ये बच्चे अलग-अलग देशों के थे। टीचर बच्चों से गिफ्ट्स के बदले फोटो मांगता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार किया। अब कोर्ट में टीचर के दोष साबित हो चुके हैं, उन्हें 20 महीने की सजा सुनाई गई है। टीचर का नाम निक क्लेटन है। वह ब्रिटेन के होयलेक के रहने वाले हैं। आरोप है कि इराक में ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल के हेड टीचर के पद पर रहते हुए निक ने 10 साल तक की उम्र के बच्चों को टारगेट किया।
38 साल के निक ने फेसबुक कैंपन को तब जाकर बंद जब उन्हें पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। मामले पर 21 सिंतबर को सुनवाई के दौरान लिवरपूल क्राउन कोर्ट में बताया गया कि निक ने 131 लड़कों से संपर्क किया था। इसमें ज्यादातर बच्चे दक्षिणी एशिया के थे। निक ने इन लड़कों से साल 2017 में संपर्क किया था। चैट्स को देखकर ऐसा लगता है, कि वह बच्चों से मिलने उनके पास भी जाया करते थे। हालांकि, निक को 4 बच्चों के साथ अभद्रता के मामले में ही आरोपी बनाया गया। इसमें कंबोडिया का एक 12 साल का लड़का, इंडोनेशिया का 13 साल का लड़का, फिलीपींस का 14 साल का लड़का और 16 साल का श्रीलंकाई लड़का शामिल है। निक बच्चों से गिफ्ट्स के बदले न्यूड फोटोज मांगता था। न्यूड फोटोज मिलने के बाद निक पीड़ित बच्चों से चैट डिलीट करने को कहता था। निक ने 16 साल के एक लड़के को ट्रैवल और स्पॉन्सरशिप का भी ऑफर दिया था।