100 करोड़ क्लब में शामिल हुई दृश्यम 2:एक हफ्ते के अंदर पार की सेंचुरी, सिर्फ 60 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

0

अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 ने एक हफ्ते के अंदर ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 104.66 करोड़ हो गई है। बॉलीवुड के लिए ये साल काफी फीका रहा है। चंद ही फिल्मों ऐसी है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है अब दृश्यम 2 भी इस फेहरिस्त का हिस्सा हो गई है।

तरण आदर्श ने शेयर किया फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- “दृश्यम 2 नॉट आउट है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सॉलिड स्कोर बनाया है। अब दूसरे हफ्ते पर सभी की निगाहें हैं। शुक्रवार 15.38 करोड़, शनिवार 21.59 करोड़, रविवार 27.17 करोड़, सोमवार 11.87 करोड़, मंगलवार 10.48 करोड़, बुधवार 9.55 करोड़, गुरुवार 8.62 करोड़। कुल 104.66 करोड़।”

60 करोड़ में बनी है फिल्म

हिंदी फिल्मों के लिए ये साल बड़ा फीका रहा है। चंद ही ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने अपने बजट के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन किया है। करीब 60 करोड़ के बजट में बनी दृश्यम 2 ने अब रिलीज के सात ही दिनों में अपने बजट का लगभग दुगुना प्रॉफिट कमा लिया है। फिल्म अभी भी थिएटर्स में तगड़ा कलेक्शन कर रही है।

2022 में ओपनिंग वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में

इस साल जितनी भी हिंदी फिल्में रिलीज हुईं हैं उन सभी में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन ब्रह्मास्त्र ने किया था। ब्रह्मास्त्र ने शुरुआती तीन दिनों में 111 करोड़ की कमाई कर ली थी। 64 करोड़ के कलेक्शन के साथ दृश्यम 2 ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। करीब 56 करोड़ के कलेक्शन के साथ भूल भुलैया 2 तीसरे नंबर पर है। चौथे और पांचवें नंबर पर सम्राट पृथ्वीराज और गगूंबाई काठियावाड़ी काबिज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here