जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत आवलाझरी है जहां एक हितग्राही को 11 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद भी उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही दिया गया है।
वही उसका नाम पीएम आवास योजना की सूची से भी काट दिया गया है। जिस पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए आंवलाझरी निवासी लालचंद माहुले ने उसके घर का सर्वे कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और योजना से नाम काटने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत आंवलाझरी रोजगार सहायक दीपिका खैरवार ने बताया कि हितग्राही लालचंद का नाम पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आया था जिन्हें योजना का लाभ देने के लिए सभी प्रकार के दस्तावेज जमा कराए गए थे।








































